Home Featured महिला को गलत ब्लड चढ़ाने वाले दोषी चिकित्सक़ एवं कर्मी होंगे निलंबित, डीएम ने कारवाई केलिए भेजी अनुशंसा ।
Featured - मुख्य - June 9, 2020

महिला को गलत ब्लड चढ़ाने वाले दोषी चिकित्सक़ एवं कर्मी होंगे निलंबित, डीएम ने कारवाई केलिए भेजी अनुशंसा ।

दरभंगा: डीएमसीएच के गायनी विभाग में पिछले दिनों इलाजरत एक महिला मरीज की कथित तौर पर गलत ब्लड चढ़ा देने से मौत हो जाने के मामले में दोषी चिकित्सक एवं कर्मी निलंबित होंगे। जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एसएम द्वारा बताया गया कि उक्त महिला मरीज के चिकित्सा में चिकित्सा कर्मियों के द्वारा लापरवाही बरते जाने की बातें उजागर हुई है। उन्होंने कहा है कि घटना के वक्त ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक एवं कर्मियों के विरूद्ध निलंबन की कारवाई हेतु सरकार को अनुशंसा भेज दी गई है।

उन्होंने बताया कि घटना की जांच केलिए पांच सदस्यीय टीम गठित किया गया था। आज जांच प्रतिवेदन प्राप्त हो गया है। जांच प्रतिवेदन के आलोक में कुल 05 चिकित्सको एवं कर्मियों पर दोष सिद्ध हुआ है। इसमें डीएमसीएच के गायनी वार्ड में उक्त अवसर पर ड्यूटी में तैनात एक डॉक्टर एक अटेंडेंट, ब्लड बैंक के इंचार्ज एवं ब्लड बैंक के ही दो अटेडेंड के नाम शामिल हैं ।
उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी लापरवाही नहीं घटित हो इसे सुनिश्चित कराने हेतु डीएमसीएच एडमिनिस्ट्रेशन को निर्देश दिया गया है।

Share