
कम्युनिटी स्प्रेड की संभावना को चेक करने केलिए कलेक्ट किया जा रहा है रैंडम सैंपल।
दरभंगा: जिला में कोरोना वायरस संक्रमण के कम्युनिटी / समुदाय में फैलने / स्प्रेड की संभावना को चेक करने के लिये हाट बज़ार में दुकान लगाने वाले लोंगो का रैंडम सैंपल कलेक्ट किया जा रहा है।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार बुधवार को जिले के केवटी अंचल के केवटी, रनवे, दरिमा, बनबारी पट्टी आदि जगहों के 50 लोंगो के सैंपल लिया गया है।
इसमें सब्ज़ी / फल बिक्रेता, चाय / पान , होटल / ढाबा, दवा दुकान, कपड़ा दुकान आदि में काम करने वाले लोग शामिल हैं।
इनलोगों का नाम पता मोबाइल नंबर भी नोट किया गया हैं
ताकि इनमें से किसी व्यक्ति के भी जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव आने पर उनलोगों को तुरंत आइसोलेट कराकर चिकित्सा शुरु क़राया जा सके।
इसके पूर्व जिले के बहेड़ी बाजार, जाले बाजार आदि में दुकान लगाने वाले लोगों के सैंपल निकालकर जाँच कराया गया है।

