
एनआईए को सौंपा जाय आजमनगर ब्लास्ट के जांच का जिम्मा: बालेंदु झा।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बालेंदु झा बालाजी ने शहर के आजमनगर में ब्लास्ट मामले की जांच आतंकवाद से लड़ाई केलिए स्थापित राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को सौंपने की मांग की है। इस मामले को लेकर अध्यक्ष श्री झा बुधवार को मिथिला क्षेत्र के आईजी अजिताभ कुमार से प्रतिनिधिमंडल के साथ मिले और ज्ञापन सौंपा।
आईजी से मुलाकात के बाद भाजयुमो जिलाध्यक्ष बालेंदु झा ने बताया कि आजमनगर का ब्लास्ट कोई मामूली ब्लास्ट नही था। लोगों के मन मे तरह तरह की आशकाएं और डर उतपन्न है। दरभंगा पूर्व में भी संवेदनशील रहा है। इसके आतंकी गतिविधियों से जुड़े होने की जाँच भी
जरुरी है। इसलिए इस स्तर का जांच एनआईए ही कर सकता है। अतः उन्होंने इसकी मांग उठायी है।
श्री झा ने कहा कि आईजी ने उनकी बातों को गम्भीरता से लिया है। उन्हें आश्वस्त किया गया है कि हर एंगल से जांच की जा रही है। कहीं कोई आतंकी या नक्सली कनेक्शन भी मिलता है तो थोड़ी भी रियायत नही बरती जाएगी। कानून अपना काम पूरी सख्ती से करेगा।

