
मस्जिदों में मास्क लगाकर एवं सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अदा की गयी जुमे की नमाज।
दरभंगा: कोविड-19 महामारी एवं देशव्यापी लॉकडाउन के बाद शुक्रवार को बड़ी तादाद में लोग मस्जिदों में नमाज अदा करने पहुंचे। लॉकडाउन के कारण 11 जुमा की नमाज से वंचित रहे लोगों ने 12वें जुमा का खूब एहतेमाम किया। सरकारी आदेश का पालन करते हुए सभी लोग चेहरे पर मास्क लगाकर फिजिकल डिस्टेंस का पालन करते हुए नमाज अदा की गई। बाकरगंज जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग नमाज पढ़ाने पहुंचे हुए थे। मस्जिद प्रबंधकों ने पहले ही नमाजियों को घर से वजू करने एवं शरीर को सेनेटाइज होने के बाद ही मस्जिद में आने की सलाह दी थी।
अधिकतर लोगों ने सरकारी आदेश और प्रबंधकों की सलाह को तरजीह देते नजर आए। कमोबेश यही हालत
शहर के अन्य मस्जिदों की भी थी। ढाई महीनों से बंद मस्जिदें नमाजियों से से गुलजार हुई। मस्जिद के इमाम मो. मंजर कासमी ने खुतबा से पहले तकरीर में लोगों से कहा कि जिंदगी अनमोल है इसे रखने का हर संभव प्रयत्न करना चाहिए। कोरोना का फैलाव तेजी से हो रहा है। ऐसे में लोगों को अपनी और दूसरों की हिफाजत करने की जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी के साथ निभाने की जरूरत है।

