
Home Featured डॉ0 मुरारी मोहन झा के नेतृत्व में डरहार में चलाया गया पीएम मोदी के पत्र वितरण का कार्यक्रम।
डॉ0 मुरारी मोहन झा के नेतृत्व में डरहार में चलाया गया पीएम मोदी के पत्र वितरण का कार्यक्रम।
दरभंगा: भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य सह बेगूसराय जिला प्रभारी डॉ. मुरारी मोहन झा के नेतृत्व में शुक्रवार को बहादुरपुर विधानसभा के डरहार शक्ति केन्द्र के बूथ संख्या 230 पर राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत पीएम नरेन्द्र मोदी के पत्र वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर डॉ. मुरारी मोहन झा ने कहा कि यह कार्यक्रम पूरे बहादुरपुर विधानसभा में 14 जून तक चलाया जाएगा। केन्द्र सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ कार्य कर रही है।
जिला मंत्री उमेश चौधरी, भुवनेश्वर मिश्र, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री सुमित झा, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी
मुकुन्द चौधरी, शक्ति केन्द्र प्रमुख गुड्डू चौधरी, सोनू झा, अखंड मिश्र, सत्यजीत यादव, बूथ अध्यक्ष मुकेश मिश्र आदि मौजूद थे।

