Home Featured चीनी सामानों का पूर्णतः बहिष्कार ही शहीदों को होगी सच्ची श्रद्धांजलि: बालेंदु झा।
Featured - मुख्य - June 17, 2020

चीनी सामानों का पूर्णतः बहिष्कार ही शहीदों को होगी सच्ची श्रद्धांजलि: बालेंदु झा।

दरभंगा: बुधवार की संध्या चीन द्वारा लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुए हिंसक झड़प में वीरगति को प्राप्त हुए हमारे देश के बहादुर जवानों को भाजयुमो दरभंगा परिवार ने दरभंगा शहर के हसन चौक पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए भाजयुमो दरभंगा के जिलाध्यक्ष बालेन्दू झा बालाजी ने कहा कि आज पूरा देश इस विपरीत परिस्थिति में भारत के सेना और मोदी सरकार के हर कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार है। आज हमें यह प्रण लेना है कि चीनी सामानों का पूर्णत: बहिष्कार करना ही हमारे जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी हम चीनी सामानों का पूर्णत: बहिष्कार करें जिससे चीन जैसे वक्रदृष्टि रखने वाले देश को आर्थिक तौर पर यह समझ आ जाए कि यह भारत अब 1962 का भारत नहीं, बल्कि विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर 2020 का भारत है। हम हर ईट का जवाब पत्थर से देना जानते हैं और सही समय आने पर दिया भी जाएगा।
इस श्रद्धांजलि सभा में जिला अध्यक्ष बालेन्दु झा, भाजपा जिला प्रवक्ता अधिवक्ता तनवीर हसन, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नसीम आजम सिद्दीकी, भाजयुमो जिला महामंत्री संगीत साह, जिला प्रवक्ता सौरभ ओझा, सुधानंदन झा, उपाध्यक्ष मुकेश महासेठ, मीडिया प्रभारी कुंदन मिश्रा, नितिन कुमार, सुमित झा, रवि चंद्रवंशी, राकेश दास, राहुल कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share