Home Featured बिना मास्क सड़क पर निकलने वालों पर पुलिस ने की कारवाई।
Featured - मुख्य - June 17, 2020

बिना मास्क सड़क पर निकलने वालों पर पुलिस ने की कारवाई।

दरभंगा: सिटी एसपी योगेंद्र कुमार के निर्देश पर शहरी क्षेत्र में बुधवार को कई जगहों पर वाहन चेकिंग की गयी। इसमें खासकर हेलमेट व बिना मास्क पहने लोगों की जांच की जा रही थी।
सिटी एसपी योगेंद्र कुमार यातायात थाने के सामने पुलिस बल के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कई वाहनों का चालान कटवाया। इसके अलावा जो लोग मास्क नहीं पहने हुए थे उन्हें भी हिरासत में लिया गया। बाद में उन लोगों को बंद पत्र पर छोड़ा गया। सिटी एसपी ने बताया कि पिछले 14 से 17 जून तक शहरी थाना क्षेत्र में 43 लोगों को मास्क नहीं पहनने के कारण हिरासत में लेकर बंधपत्र पर छोड़ा गया। इधर, सदर एसडीपीओ अनोज कुमार लोहिया चौक पर वाहन चेकिंग का कमान संभाले हुए थे।
उनके साथ लहेरियासराय थाने की पुलिस भी मौजूद थी। उनकी नजर से लोहिया चौक से गुजरने वाले एक भी वाहन चालक नहीं बच रहे थे। उन्होंने भी बिना हेलमेट पहने हुए वाहन चालकों का चालान कटवाया। साथ ही जो लोग बाइक पर बिना मास्क के पीछे बैठे हुए थे उन्हें हिरासत में लेकर लहेरियासराय थाना द्वारा बंध पत्र पर छोड़ा गया। इस दौरान कुछ बुजुर्ग लोग गुजर रहे थे। उन्होंने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया।

Share