Home Featured 35.72 लाख की हेराफेरी में उप डाकपाल गिरफ्तार।
Featured - क्राइम - मुख्य - September 16, 2025

35.72 लाख की हेराफेरी में उप डाकपाल गिरफ्तार।

दरभंगा: नेहरा उप डाकघर में बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है। उप डाकपाल के पद पर कार्यरत रहे अनमोल मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Advertisement

अनमोल मंडल, मधुबनी जिला के नरहरिया थाना क्षेत्र के छजना गांव निवासी राम कृपाल मंडल के पुत्र बताए जाते हैं। उप डाकघर नेहरा में सेवाकाल के दौरान उन्होंने फर्जी कैश रिक्वेस्ट और फर्जी एक्सेस कैश रिक्वेस्ट बनाकर भारी वित्तीय गबन किया। जांच में सामने आया कि अनमोल मंडल ने उप डाकघर की शाखा दिखाकर फर्जी लेनदेन के जरिये राशि को अपने व्यक्तिगत उपयोग में खर्च किया।

Advertisement

डाक विभाग की जांच में 35 लाख 72 हजार रुपए की हेराफेरी की पुष्टि हुई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने फर्जीवाड़े की बात स्वीकार भी की। मामले की गंभीरता को देखते हुए डाक निरीक्षक अभिषेक कुमार सिंह ने 7 अप्रैल 2025 को नेहरा थाना में कांड संख्या 100/25 दर्ज कराया था। साथ ही, आरोपी को निलंबित कर दिया गया।

Advertisement

आरोपी का तबादला नेहरा से लहेरियासराय डाक सहायक के रूप में किया गया था, लेकिन गबन उजागर होने के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज हुई। थानाध्यक्ष राहुल कुमार और एसआई निलेश कुमार की टीम ने नरहरिया थाना की सहायता से छजना गांव से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Advertisement

Share