
स्वर्णाभूषण दुकान में चोरों ने किया हाथ साफ, घटना सीसीटीवी में कैद।
दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के पटनिया चौक स्थित एक स्वर्णाभूषण दुकान में गुरुवार की रात चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। हालांकि चोरों की यह करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई है। बताया जाता है कि चार की संख्या में चोर रात एक बजे शटर को गैस कटर से काटकर दुकान में घुस गए। उन्होंने 40 मिनट तक दुकान के अंदर रहकर वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार की सुबह जानकारी मिलने पर दुकानदार बैरमपुर निवासी कुन्दन साहु ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची व घटना की छानबीन शुरू की।
दुकानदार ने इस बाबत पुलिस को एक आवेदन दिया है। इसमें 250 ग्राम सोने के जेवरात और चार किलो चांदी के जेवरात की चोरी होने की बात कही गई है। इसके अलावा
आवेदन में उन्होंने बताया है कि 10 दिन पहले चार लोग चोरी के जेवरात बेचने दुकान पर आए थे। उन्होंने चोरी के जेवरात खरीदने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन लोगों ने जाते-जाते धमकी दी थी कि तुम्हारी दुकान में भी हम लोग चोरी करेंगे

