
पुलिस ने छापा मारकर भारी मात्रा में बरामद किया शराब।
दरभंगा: जिले में शराब तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत दरभंगा जिला पुलिस ने एक महिला समेत सात धंधेबाज को गिरफ्तार कर देशी-विदेशी शराब जब्त की है।
विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने शुक्रवार को यहां बताया कि सूचना के आधार पर बालू घाट निवासी गुड्डू महतो के घर पर आज तड़के छापेमारी कर भारी मात्रा में नेपाली एवं विदेशी शराब बरामद की गयी। मौके पर से दस बैग में रखी 1300 बोतल नेपाली शराब और 24 बोतल नेपाल निर्मित बीयर बरामद किये गये हैं। इनके अलावा घर के विभिन्न जगहों पर रखे विभिन्न ब्रांडों के 362 बोतल विदेशी शराब भी मिली है। श्री सिंह ने बताया कि छापेमारी की भनक लगते ही गृहस्वामी गुड्डू महतो फरार हो गया जबकि उसके तीन साथी गिरफ्तार कर लिए
गए। इनमें सिकंदर यादव, मुकेश कुमार महतो एवं रिशु कुमार शामिल हैं। इनके पास से बरामद तीन मोबाइल के कॉल डिटेल्स के आधार पर सप्लायर एवं अन्य ग्राहकों की तलाश की जा रही है।

