
डीएम ने किया मखाना प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण।
दरभंगा: मुख्यमंत्री सूक्ष्म एवं लघु उद्योग कलस्टर विकास योजना के तहत दरभंगा के प्रसिद्ध उत्पाद मखाना को प्रोसेस कर अलग-अलग फ्लेवर में बाजार में उपलब्ध कराने के लिए प्रशासनिक प्रयास तेज कर दिया गया है।
डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने जिला नवाचार योजना अंतर्गत मखाना प्रसंस्करण क्षेत्र में अप्रवासी कामगारों को पार्टनरशिप में जोड़कर उन्हें रोजगार के अच्छे अवसर प्रदान करने के लिए मंगलवार को भगवानदास मोहल्ले के फूड अभियंता उद्यमी श्रवण कुमार की इकाई का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर श्रवण कुमार ने मखाना प्रोसेसिंग की बारीकीयों और प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से बताया।
उन्होंने प्रवासी कामगारों को इस उद्योग से संबद्ध कर
रोजगार उपलब्ध कराने की कार्ययोजना के बारे में भी जानकारी दी। डीएम ने कहा कि दो दिनों के भीतर अप्रवासी कामगारों का समूह निर्माण कर इस योजना को अतिशीघ्र मूर्त रूप देने का कार्य प्रारंभ किया जाए। निरीक्षण के समय डीडीसी डॉ. कारी प्रसाद महतो, डीआईसी के प्रबंधक मौजूद थे।

