
दरभंगा: भैंस चराने के दौरान ठनका गिरने से दो बालको की मौत।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: गुरुवार को अहले सुबह से ही दरभंगा एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है। इसी दौरान जिले के हनुमान नगर प्रखण्ड के सिनुआरा में वज्रपात से दो किशोरों की मौत की सूचना मिली है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सिनुआरा पंचायत के सरपंच नवीन कुमार सिंह ने बताया कि हिछौल गांव में वार्ड 7 के निवासी लालबाबू पासवान के 11 वर्षीय पुत्र मिथुन पासवान एवं रामसुख पासवान के 13 वर्षीय पुत्र
रामप्रवेश पासवान भैंस चराने के दौरान वज्रपात का शिकार हो गये। दोनो की मौत मौके पर ही हो गयी। रामप्रवेश पासवान के माता पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। वह हिछौल में अपने बहन के यहां रहता था। वहीं छोटेलाल पासवान का 14 वर्षीय पुत्र लालू पासवान, जो उनके साथ भैंस चरा रहा था, बाल बाल बच गया।
मौके पर पहुंची एपीएम थाना की पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

