Home Featured अगले तीन दिन भारी वर्षा एवं वज्रपात की संभावना, IndraVajra एप जरूर करें इंस्टाल: डीएम।
Featured - मुख्य - June 26, 2020

अगले तीन दिन भारी वर्षा एवं वज्रपात की संभावना, IndraVajra एप जरूर करें इंस्टाल: डीएम।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: दरभंगा के जिलाधिकारी ने भारी वर्षा, वज्रपात एवं बाढ़ की संभावना को देखते हुए जिलेवासियों से सावधान रहने की अपील की है। शुक्रवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एसएम ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए अगले तीन दिन 27 से 29 जून तक विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। भारी वर्षा एवं वज्रपात की संभावना है। इसी को लेकर राज्य सरकार द्वारा एक इन्द्रवज्र(Indravajra) नामक एप लॉन्च किया गया है जो वज्रपात से 20 से 30 मिनट पहले अलर्ट जारी करेगा। यह एप किसी भी एंड्राइड मोबाइल में प्ले स्टोर से आसानी से इंस्टाल किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वरा नेटवर्क कम्पनी से करार किया गया है जिसके द्वारा सोमवार से लोगों के मोबाइल पर भी एसएमएस द्वारा भी सूचना दी जाएगी।
इसके अलावा बांध किनारे रहने वाले लोगो को विशेष से अलर्ट करते जिलाधिकारी ने बताया कि उन्हें इमरजेंसी में अपने घर को छोड़कर जाने केलिए बैकअप स्थल तैयार रखना चाहिए ताकि विस्थापित होने की स्थिति में उन्हें जाना पड़े तो वे तुरन्त जा सकें। किसी प्रकार का बाढ़ का खतरा देखते ही माइकिंग करवाकर उन्हें सावधान किया जाएगा।
जिलाधिकारी वर्षा एवं बाढ़ से निपटने को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियों के सम्बंध में भी विस्तार से बताया।

Share