Home Featured सुशासन राज में खुद नीतीश के विधायक भी सुरक्षित नही, लगाया जानलेवा हमले का आरोप।
Featured - मुख्य - June 26, 2020

सुशासन राज में खुद नीतीश के विधायक भी सुरक्षित नही, लगाया जानलेवा हमले का आरोप।

दरभंगा: लगातार सुशासन का दावा करने वाली नीतीश सरकार के सुशासन की पोल शुक्रवार को एकबार फिर खुली जब खुद उनके दल जदयू विधायक ने ही अपने विधानसभा क्षेत्र में 15-20 लोगों द्वारा खुद पर लाठी और रोड़ा पत्थर से जानलेवा हमले का आरोप लगाया। ऐसे में आमलोग कितने सुरक्षित होंगे जब हथियारों से लैश सुरक्षाकर्मियों के साथ चलने वाले विधायक भी खुद को सुरक्षित महसूस नही कर रहे हैं, सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। विधायक इतने डरे हुए हैं कि उन्होंने भविष्य में खुद के साथ किसी घटना केलिए जिम्मेवार लोगों के नाम भी बता दिए हैं। स्पष्ट है कि सुशासन की सरकार पर सुरक्षा को लेकर विधायक कितने चिंतित हैं।

बताते चलें कि हायाघाट के विधायक अमरनाथ गामी ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार को दिन के एक बजे रसलपुर व घोषरामा के बीच सुनसान जगह पर सुधीर सिंह, एमएसयू के दीपक झा सहित 20 से 25 लोगों ने उन पर हमले का प्रयास किया। लेकिन मेरे चालक की सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना होते होते बच गई। एसएसपी व हायाघाट थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में विधायक ने कहा कि भविष्य में हमारे उपर किसी प्रकार का हमला हुआ तो उसके लिए सुधीर सिंह व एमएसयू के सदस्य जिम्मेवार होंगे। सुधीर सिंह ने एमएसयू के सदस्यों को इस्तेमाल कर इस घटना को अंजाम दिया।
वहीं एमएसयू के जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार झा ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए आरोपों को निराधार बताया।

Share