Home Featured चट्टी गुमटी ओवरब्रिज का जल्द नही शुरू हुआ निर्माण तो होगा आंदोलन: एमएसयू।
Featured - मुख्य - June 27, 2020

चट्टी गुमटी ओवरब्रिज का जल्द नही शुरू हुआ निर्माण तो होगा आंदोलन: एमएसयू।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: शनिवार को शहर के लहेरियासराय चट्टी चौक रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण एवं जाम के समस्या के स्थायी निदान की मांग को मिथिला स्टूडेंट यूनियन द्वारा एकदिवसीय धरना किया गया। स्थानीय चट्टी चौक के निकट आयोजित धरना की अध्यक्षता एमएसयू के जिलाध्यक्ष अभिषेक झा ने की।
अपने संबोधन में अभिषेक झा ने कहा कि लगातार कई वर्षो से लोग जाम की विकराल समस्या झेल रहे हैं। पर कोई समाधान नही निकल रहा है। चुनाव का समय आते ही केवल डीपीआर बनने, मंत्री से मिलने जल्द शुरू होने की खबरें जनप्रतिनिधियों द्वारा दी जाती हैं। पर दस वर्षों से यह सब सुनते सुनते जनता आजिज आ चुकी है। भाषणबाजी नही, अब काम चाहिए, हमे जाम से निजात चाहिए। पहले स्टेशन के दक्षिण में रोड ओवरब्रिज भी बना था जिसे डैमेज होने पर तोड़ दिया गया और वादा किया गया था कि पुनः यह नये सिरे से बनेगा, वह भी नही बना।
श्री झा ने जनप्रतिनिधियों को चेतावनी भरे लहजे में स्पष्ट कहा कि अगर आने वाले दिनों में इसका स्थायी समाधान नही होता है तो मिथिला स्टूडेंट् यूनियन द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसका जिमेवार सिर्फ और सिर्फ जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि होंगे ।
एमएसयू के वरिष्ठ नेता अविनाश भारद्वाज ने कहा दस वर्षों से ज्यादा से इसके निर्माण की लगातार मांग होती रही है। जाम में बच्चे बिना पानी प्यासे बिलबिलाते रहते हैं, पर किसी को इसकी सुधि नही। मेयर-विधायक ने राजनीति को बिजनेस बना लिया है। उन्हें विकास से कोई मतलब नही। पर अब यह नही चलेगा। हम आज जनप्रतिनिधियों से सवाल पूछने आये हैं। उन्हें समाधम करना होगा। अगर 15 दिनों के अंदर चट्टी गुमटी जाम के समाधान का रास्ता नही निकला तो मिथिला स्टूडेंट यूनियन लड़ने मरने को तैयार है।

Share