Home Featured बिहार को अपराध मुक्त बनाने केलिए पंचायत प्रतिनिधि एवं थानेदार मिलकर करें कार्य: डीजीपी।
Featured - मुख्य - June 28, 2020

बिहार को अपराध मुक्त बनाने केलिए पंचायत प्रतिनिधि एवं थानेदार मिलकर करें कार्य: डीजीपी।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: रविवार को बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय दरभंगा पहुंचे। यहां पहुंचने पर उन्हें  जिला अतिथि गृह में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वे सड़क मार्ग से दरभंगा पहुंचे। इसके बाद वे समाहरणालय स्थित एनआइसी सभागार में पहुंचे जहां मिथिला क्षेत्र के दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर जिले के सभी थानेदारों और पंचायत जनप्रतिनिधियों से उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद शुरू किया । उन्होंने  सभी थानेदारों को पंचायत स्तर पर  100 लोगों की एक सूची बनाने और उसे वाट्सएप ग्रुप से जोड़ने का निर्देश दिया है।
डीजीपी ने कहा कि इससे शराब कारोबारियों और अपराध पर नकेल कसने में काफी मददगार मिलेगा। आम लोगों के पास काफी सूचनाएं होती हैं, जिसे संकलन करने की जरूरत है । इससे कार्रवाई करने में काफी मदद मिलेगी। समाज को अपराध मुक्त और नशा मुक्त बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों और थानेदारों को एक साथ काम करने का उन्होंने आह्वान किया।  डीजीपी के अलावे मिथिला क्षेत्र के आइजी अजिताभ कुमार, दरभंगा एसएसपी बाबू राम, नगर एसपी योगेंद्र कुमार,  मधुबनी एसपी डॉ सत्यप्रकाश, समस्तीपुर एसपी वरुण बर्मन आदि पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

Share