Home Featured मनीगाछी में आयोजित हुई ब्राह्मण फेडरेशन की बैठक, प्रखण्ड इकाई का हुआ गठन।
Featured - मुख्य - June 28, 2020

मनीगाछी में आयोजित हुई ब्राह्मण फेडरेशन की बैठक, प्रखण्ड इकाई का हुआ गठन।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन की बैठक रविवार को मनीगाछी के टटुआर में आयोजित हुई। बैठक में पहुँचे दरभंगा जिलाध्यक्ष डॉ0 प्रभाकर झा की उपस्थिति में प्रखण्ड कार्यकारिणी का गठन किया गया।
इस संबंध में जानकारी देते जिलाध्यक्ष डॉ0 झा ने बताया कि आशीष कुमार मिश्र को प्रखण्ड अध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही प्रखण्ड कार्यकारिणी में अभिनव कुमार मिश्र एवं गोलू को उपाध्यक्ष, सौरव कुमार झा को महामंत्री, पंकज झा को मंत्री, रौशन झा को आईटी सेल प्रभारी, आनन्द झा को प्रवक्ता, मुकेश झा को सोशल मीडिया प्रभारी, पिंकेश झा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा अंशु कुमार झा, मनीष कुमार मिश्र तथा राहुल कुमार झा को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।
डॉ0 झा ने नयी टीम को बधाई देते हुए सभी ब्राह्मणों को संगठित होने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को फेडरेशन से जोड़ने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान नवगठित प्रखण्ड कार्यकारिणी के सदस्यों के अलावा सुजीत चौधरी, चंदन झा, रमेश चौधरी, विमलेश झा, संजीव झा, सूर्य वाली झा आदि सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Share