Home Featured सड़क पर धान की रोपनी कर जताया विरोध।
Featured - मुख्य - June 29, 2020

सड़क पर धान की रोपनी कर जताया विरोध।

दरभंगा: दरभंगा-जयनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 527 बी दड़िमा चौक से पैगंबरपुर होते हुए बाढ़पोखर तक जानेवाली जर्जर सड़क व जलजमाव से निजात दिलाने को लेकर सोमवार को पैगंबरपुर पंचायत के एमएसयू सदस्य सड़क पर उतरे। पैगंबरपुर प्राथमिक विद्यालय के पास सड़क जामकर सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान सदस्यों ने सड़क पर धान की रोपनी कर विरोध जताया। जनप्रतिनिधियों व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आंदोलन के कारण सड़क पर करीब तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहा। राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
शिक्षक योगेंद्र राम की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुखिया प्रो. मो. मोहसिन ने कहा कि सड़कों की जर्जर स्थिति व जलजमाव को ले कई बार विधायक व सांसद को अवगत कराया गया। परंतु, अबतक इस समस्या के निदान के लिए आश्वासन के सिवाए कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अगर सड़कों की पुर्ननिर्माण कार्य जल्द शुरू नहीं करवाया गया व जलजमाव की समस्याओं से निजात नहीं दिलाया गया तो बाध्य होकर उग्र आंदोलन चलाया जाएगा।

सभा को एमएसयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप मैथिली, जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार झा, प्रधान सचिव प्रवीण झा, सचिव अमीत मिश्रा, डॉ. शहजाद मंजर, इफ्तेखार अहमद आरजू, अजहर इमाम, प्रियरंजन झा, त्रिभूवन पांडेय, प्रदीप झा, मणिकांत स्वर्णकार, सुशील कुमार दास, मशलेउद्दीन, शाहिद खान, जफर आलम, प्रभात झा, मंगल कुमार, नन्द कुमार सहित कई ने संबोधित किया।

Share