
15 जुलाई तक हत्यारोपित की गिरफ्तारी नही होने पर माकपा करेगी आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन।
दरभंगा: जिले के एपीएम थाने के गांव में बुधवार को 13 वर्षीया किशोरी की लाश मिलने के मामले में आरोपित की गिरफ्तारी की मांग तेज हो गयी है। गांव में मृतका के घर पर राजनीतिक दलों के नेताओं का आना गुरुवार को भी जारी रहा। माकपा के राज्य सचिव अवधेश कुमार, रामपरी देवी एवं श्याम भारती समेत पांच सदस्यीय जांच टीम ने परिजनों से मिलने के बाद इस घटना की घोर भर्त्सना की।
उनका कहना था कि 15 जुलाई से पूर्व हत्यारोपित अगर
गिरफ्तार नहीं किए गए तो उनकी पार्टी आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन करेगी। जांच टीम के समक्ष महिलाओं ने पुलिस द्वारा पीटे जाने की शिकायत की। प्रदेश सचिव ने मुख्यमंत्री से मिलकर घटना की निष्पक्ष जांच की मांग करने का भरोसा दिलाया।

