
अगले सात दिनों तक चलेगी प्रतिष्ठानों एवं वाहनों की सघन चेकिंग।
दरभंगा: कोरोना वायरस के बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए मास्क का प्रयोग, सोशल डिस्टेसिंग अनिवार्य है। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम द्वारा इसके उल्लंघन को देखते हुए शुक्रवार से अगले सात दिनों तक जिला में मास्क के अनिवार्य उपयोग, प्रतिष्ठानों, दुकानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन को सुनिश्चित कराने के लिए एवं जागरूकता बढ़ाने के लिए गहन चेकिंग अभियान चलाने का आदेश दिया गया।
उक्त आलोक में सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, सभी अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्त्ता गौरव
शंकर एवं आलोक राज, सभी अंचलाधिकारी एवं सभी थाना प्रभारियों को टीम बनाकर विभिन्न प्रतिष्ठान एवं वाहनों की चेकिंग करने का निर्देश दिया गया। सरकारी आदेश के उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों को बंद करने एवं वाहनों को मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के तहत जप्त करने एवं अर्थ दण्ड अधिरोपित करने की आदेश दिया गया।

