Home Featured शराब कारोबार में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर चली गोली।
Featured - मुख्य - July 3, 2020

शराब कारोबार में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर चली गोली।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: शहर के कोतवाली ओपी क्षेत्र के भटियारीसराय मोहल्ले में शुक्रवार की शाम शराब कारोबारियों के वर्चस्व की लड़ाई में गोली चली। इसमें एक निर्दोष युवक को गोली लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी युवक को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जख्मी युवक हनुमान साहू बहादुरपुर थाना क्षेत्र के दिलावरपुर निवासी विनोद प्रसाद गुप्ता का पुत्र है। बताया कि झंझट होता देख वह देखने गया था। इसी बीच गोली चली और वह घायल हो गया।
घटना को लेकर स्थानीय युवक बबलू कुमार ने बताया कि मोहल्ला के ही मुन्ना राम, छत्तीस सहनी, मो. राजा, राजेश दास आदि काली पूजा स्थल के पास घेर लिया और उसे शराब बेचने के लिए दबाव देने लगा। लेकिन, बबलू शराब बेचने से इन्कार कर दिया। कहा कि दो वर्ष पहले शराब बेचते थे। लेकिन, अब शराब नहीं बेचेंगे। इसी बात को लेकर दोनों तरफ से झंझट होने लगा। देखते ही देखते बबलू पर गोली चला दिया। जो गोली बबलू की जगह हनुमान के बांह में लग गई। इसके बाद सभी आरोपित मौके से पैदल ही फरार हो गए। बबलू वर्तमान में सीतामढ़ी जिले में रहने की बात कही है। दो दिन पहले ही वह घर आया है। इधर, गोली चलने की सूचना पर कोतवाली, लहेरियासराय और नगर थाने की पुलिस दल-बल के साथ पहुंची। लोगों से पूछताछ के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेामरी शुरू कर दी है। पुलिस जख्मी से भी पूछताछ की है। सदर एसडीपीओ अनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Share