
ज्योति के मौत की जांच केलिए एसआईटी का हो गठन: पप्पू यादव।
दरभंगा: शुक्रवार को जाप सुप्रीमो सह मधेपुरा के पूर्व सांसद पप्पू यादव पतोर पहुंचे। वहां उन्होंने मृत किशोरी के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। इस गांव में बुधवार को 13 साल की ज्योति की लाश मिली थी। लाश गांव के ही पूर्व सैनिक के घर के पास मिली थी। पूर्व सांसद ने कहा कि इस पूरे मामले की एसआईटी से जांच होनी चाहिए। साथ ही स्पीडी ट्रायल चलाकर पीड़िता को त्वरित न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले को दलित और अन्य जातियों से जोड़ कर नही, बल्कि न्याय से जोड़कर बात होनी चाहिए। बेटी बेटी होती है, उसे किसी जात से जोड़ना ठीक नहीं है। अपराधियो की कोई जात नही होती। अपराधी अपराधी होते हैं।
पूर्व सांसद ने कहा कि जहां लाश मिली वहां कोई बिजली का तार नहीं था, फिर भी करंट से मौत होने की बात की जा रही है। पूर्व सांसद ने कहा कि इस पूरे मामले में पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। पुलिस ने महिलाओं के साथ भी
मारपीट की है। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हम दरभंगा के साथ ही पूरे बिहार में मार्च निकालेंगे। हम इस व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। इस मामले की जांच के लिए अगर एसआईटी का गठन नहीं हुआ तो पूरे बिहार में बड़ा आंदोलन होगा।

