Home Featured लक्ष्य पूरा करने में पिछड़ने वाले प्रखंडों के बीडीओ एवं प्रखंड समन्वयकों से स्पष्टीकरण।
Featured - मुख्य - July 4, 2020

लक्ष्य पूरा करने में पिछड़ने वाले प्रखंडों के बीडीओ एवं प्रखंड समन्वयकों से स्पष्टीकरण।

दरभंगा: डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने शनिवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ मे जिला जल एवं स्वच्छता समिति की समीक्षात्मक बैठक की। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान योजना की प्रगति की समीक्षा के क्रम में जियो टैगिंग, एल.ओ.बी/एन.ओ.एल.बी शौचालय निर्माण एवं इसकी राशि भुगतान की प्रगति की समीक्षा की गई तथा लक्ष्य पूरा करने में पिछड़ने वाले प्रखंडों के बीडीओ एवं प्रखंड समन्वयकों से कारण-पृच्छा किया गया।
निदेशक डीआरडीए अभिषेक रंजन द्वारा बताया गया कि एलओबी अन्तर्गत चिन्हित 48 हजार के विरूद्ध 37480 तथा एन.ओ.एल.बी अंतर्गत चिन्हित 30742 के विरूद्ध 21664 परिवारों का शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सामुदायिक स्वच्छता परिसर निर्माण के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा के क्रम पाया गया कि जिला अंतर्गत चिन्हित 34020 भुमिहीन परिवारों के लिए लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत शत-प्रतिशत स्वच्छता आच्छादन हेतु सभी ग्रामों के महादलित /दलित बहुल्य बसावटों/टोलों में 972 सामुदायिक स्वच्छता परिसर निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके विरूद्ध 390 स्थान चिन्हित कर लिये गये है। दो लाख रूपये लागत का सामुदायिक स्वच्छता परिसर निर्माण हेतु अग्रिम राशि 3.51 करोड़ विमुक्त किया गया है।समीक्षा में पाया गया कि 03 जुलाई तक कुल 40 समुदायिक स्वच्छता परिसर का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है व चार जुलाई को 40 नवनिर्मित स्वच्छता परिसर संबंधित लाभुकों को हस्तगत कराया गया है। जिससे 1401 परिवार लाभान्वित होगें।

Share