
साइकिल जुलूस निकालकर राजद ने किया केंद्र तथा राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: राष्ट्रीय जनता दल के चौबीसवें स्थापना दिवस पर रविवार को दरभंगा मे साइकिल जुलूस निकाल कर केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार के प्रति विरोध प्रदर्शित किया गया । नगर के पूर्व महापौर तथा राजद के वरीष्ठ नेता ओम प्रकाश खेड़िया के नेतृत्व मे यह साइकिल रैली दरभंगा टावर चौक से चलकर लहेरियासराय पहुँची जहाँ जिले के अन्य भागों से भी विधायक भोला यादव, विधायक ललित यादव आदि राजद नेताओं के नेतृत्व मे नेता एवं कार्यकर्ता साइकिल जुलूस लेकर पहुंचे । इस अवसर पर बोलते हुए ओम प्रकाश खेड़िया ने कहा कि केंद्र और राज्य की दोनो ही सरकारें महगाई को रोकने मे पूरी तरह से विफल है । उन्होने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ जब डीजल का दाम पेट्रोल के दाम से अधिक हो गया । पेट्रोल और डीजल के दाम मे हुए अप्रत्याशित वृद्धि का सीधा असर देश के किसानो और गरीब लोगों पर पड़ा है ।
श्री खेड़िया ने कहा कि यह गरीब के हित की सरकार नही है । उन्होंने कहा कि यह सरकार पूँजीपती की सरकार है । यह आम गरीब जनता के हित के संबंध मे कभी नही सोचती है इसलिए आवश्यकता है इसे उखाड़ कर फेंक देने की । उन्होने कहा किकोरोना के इस घड़ी मे डीजल पेट्रोल के दामो मे अप्रत्यासित वृद्धि की जितनी भी भर्तसना की जाय वह कम होगा |
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष वरुण महतो , रंजीत यादव, भोलू यादव , सचिन राम , नवीन पासवान,रामचंद्र
साह, प्रदीप शर्मा , बिलटु महतो अजय राम,सुनील कुमार महतो, असरफ दुलारे ,मृत्युंजय झा सचिन राम, ,पिंटू राम ,समीउर रहमान ,प्रह्लाद मंडल धीरज कुमार पासवान,विकी प्रधान आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

