Home Featured बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर प्रदीप ठाकुर ने किया जनसंपर्क।
Featured - मुख्य - July 5, 2020

बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर प्रदीप ठाकुर ने किया जनसंपर्क।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: बेटी है तो कल है, इसी कहावत को चरितार्थ करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने प्रथम कार्यकाल में जनवरी 2015 में अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को शुरू किया था। अतः हम सभी का दायित्व है कि उनके सपनों को साकार करने केलिए जन्म से लेकर दस वर्ष तक की सभी बच्चियों का सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाएं और उनके भविष्य को सुरक्षित करें।
उपरोक्त बातें रविवार को भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप ठाकुर ने कहीं। वे रविवार को जिले के बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चला रहे थे। इस दौरान बेनीपुर में युवा कार्यकर्ता विजय ठाकुर एवं राजीव कुमार आदि ने पूर्ण सहयोग का वादा किया। वहीं महिनाम में वरिष्ठ राजनेता महेंद्र झा आजाद के पुत्र सह वर्तमान मुखिया पति अंजनी कुमार झा उर्फ बबलू ने पूरे क्षेत्र ने अपनी तरफ से अभियान चलाकर हर बेटी का सुकन्या खाता खुलवाने का आश्वासन दिया। श्री ठाकुर ने उम्रदराज हो चुके राजनीतिक स्तम्भ महेंद्र झा आजाद से मिलकर उनका कुशल क्षेम पूछा एवं उनका आशीर्वाद भी लिया।
इस दौरान अमित कुमार एवं न्यूटन कुमार आदि का भी अभियान में सक्रिय दिखे।

Share