
16 पुलिस पदाधिकारियों का एसएसपी ने किया तबादला।
दरभंगा: जिले में बेहतर पुलिसिग के लिए एसएसपी बाबू राम ने नगर थानाध्यक्ष, तीन ओपी प्रभारी सहित 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है। नगर थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा को एसपी कार्यालय के टेक्निकल सेल का प्रभारी बनाया गया है। वहीं फेकला ओपी प्रभारी नमो नारायण राय को बड़गांव ओपी प्रभारी, बड़गांव ओपी प्रभारी रामा शंकर पासवान को भालपट्टी ओपी प्रभारी बनाया गया है। नेहरा ओपी प्रभारी मनोज कुमार शर्मा को पुलिस लाइन भेजा गया है। दारोगा लालजी उरांव को बहेड़ी से नगर थाना, महेद्र माझी को नगर थाना से बहेड़ा थाना, अशोक कुमार सिंह को कोतवाली से बहेड़ी थाना, लक्ष्मी नारायण झा को लहेरियासराय से सदर थाना भेजकर जेएसआई बनाया गया है।
वहीं सहायक दारोगा खजांची यादव को बेता ओपी से कुशेश्वरस्थान, मृत्युंजय कुमार पांडे को कुशेश्वरस्थान से बेंता ओपी, राजनाथ सिंह को विश्वविद्यालय से नेहरा ओपी, अरुण कुमार दुबे को रैयाम थाना से नेहरा ओपी,
नवल किशोर सिंह को बेता ओपी से वाजिदपुर ओपी, सुदर्शन सिंह को वाजितपुर ओपी से बेंता ओपी, बृज बिहारी राय को सिमरी थाना से बिरौल थाना, सुशील कुमार को नेहरा ओपी से रैयाम थाना तबादला किया गया है।

