Home Featured भाजपा युवा मोर्चा ने दरभंगा से गुजरने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष का जगह जगह किया अभिनन्दन।
Featured - मुख्य - July 6, 2020

भाजपा युवा मोर्चा ने दरभंगा से गुजरने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष का जगह जगह किया अभिनन्दन।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: सहरसा सुपौल की यात्रा के दौरान दरभंगा से गुजरने के क्रम में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह का दरभंगा जिला भाजपा युवा मोर्चा द्वारा जगह जगह स्वागत किया गया। दरभंगा की सीमा में प्रवेश के दौरान जहां सर्वप्रथम एनएच 57 पर अतरबेल चौक के पास कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया, वहीं जिला के सीमा के मध्य दिल्ली मोड़ के निकट स्वयं भाजयुमो अध्यक्ष बालेंदु झा बालाजी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। स्वागत के दौरान मिथिला पेंटिंग से बने पाग-दोपट्टा के अलावा मिथिला पेंटिंग से चित्रित मास्क भी भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री झा द्वारा प्रदान कर वोकल फ़ॉर लोकल का संदेश दिया गया।
प्रारंभ और मध्य के बाद एनएच 57 पर जिला की सीमा के समाप्ति स्थल सकरी के निकट भाजयुमो पूर्वी मंडल अध्यक्ष राकेश मिश्र की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राधावल्लभ झा ने पाग चादर देकर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह को सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं।

Share