Home Featured सोशल डिस्टेंस और मास्क को लेकर लोगों को जागरूक करने खुद सड़क पर उतरे जिलाधिकारी।
Featured - मुख्य - July 7, 2020

सोशल डिस्टेंस और मास्क को लेकर लोगों को जागरूक करने खुद सड़क पर उतरे जिलाधिकारी।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंस मेंटेन करना अनिवार्य कर दिया गया है। इसकी गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मंगलवार को लोगो को मास्क पहनने केलिए जागरूक करने खुद दरभंगा के जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एसएम सड़क पर उतरे। उनके साथ साथ सिटी एसपी योगेंद्र कुमार, नगर आयुक्त घनश्याम मीणा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश गुप्ता सहित जिले के कई पदाधिकारी सड़को पर दिखे।
सिटी एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि सभी को जागरूक किया जा रहा है और फाइन भी किया जा रहा है। सभी वाहन चालक, आम नागरिक एवं प्रतिष्ठानों को मास्क प्रयोग करने का निर्देश दिया जा रहा है।
जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एसएम ने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला, अनुमंडल एवं प्रखण्ड स्तर पर विभिन्न टीमें बनायी गयी हैं। सभी को निर्देश दिया गया है कि जो लोग मास्क नही पहनते हैं, उन्हें पचास रुपये फाइन करना है। जो प्रतिष्ठान मास्क का उपयोग नही करते हैं, उन्हें बन्द करना है। इसी क्रम में विगत तीन दिनों में 54 प्रतिष्ठानों को बन्द किया गया है। 19 वाहनों को जब्त किया गया है। लगभग एक लाख का फाइन वसूला गया है।
फाइन के सम्बंध में बताते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि दो तरह का फाइन होता है। एक बिना मास्क के निकलने पर 50 रुपये का फाइन, वहीं दूसरा वाहन चलाते समय मास्क का उपयोग नही करने पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 179 के तहत आदेश के उलंघन का भी फाइन किया जाता है जो 2000 तक का है।
जिलाधिकारी ने पुनः एकबार फिर से जिलेवासियों से अपील की है कि बिना मास्क न निकले और सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णतः पालन करें।

Share