Home Featured चुनाव में उतरने केलिए जनता की अनुमति मांगने निकले बहादुरपुर के पूर्व उपप्रमुख।
Featured - मुख्य - July 7, 2020

चुनाव में उतरने केलिए जनता की अनुमति मांगने निकले बहादुरपुर के पूर्व उपप्रमुख।

दरभंगा: बहादुरपुर के पूर्व उप प्रमुख सह समाजसेवी देव कुमार झा ने मंगलवार को बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र के टिकापट्टी-देकुली एवं बरुआरा आदि क्षेत्रों में मास्क वितरण किया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने की अनुमति एवं आशीर्वाद आमजनों से मांगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए श्री झा ने बताया कि वे किशोरावस्था से सामाजिक कार्यो में सक्रिय रहे हैं। कोरोना काल मे भी जरूरतमन्दों के बीच परशुराम अन्नपूर्णा भंडार के माध्यम से लगातार राशन वितरण का कार्य भी किये। साथ ही लगातार मास्क वितरण भी विभिन्न क्षेत्रों में किये। वर्षो से सामाजिक कार्यकर्ता के साथ साथ पंचायत समिति, सांसद प्रतिनिधि, बीस सूत्री अध्यक्ष तथा उप प्रमुख के आदि के रूप में जनसेवा में लगे रहे हैं। अब इसबार जनता जर्नादन से बहादुरपुर विधानसभा से उम्मीदवारी केलिए अनुमति एवं आशीर्वाद मांगने आये हैं। यदि आशीर्वाद मिला तो वे आगामी विधानसभा चुनाव में बहादुरपुर से उम्मीदवारी प्रस्तृत करेंगे।
अभियान के दौरान हीरा पासवान, संतोष कुमार साफी, शम्भू राम, कुंवर सदा, अमरेश लालदेव, सुखरू सदा, महेश साव, जुगनू मिश्र, रामबाबू मिश्र, मो0 शिवली, मो0 अली, मो0 गुलाब एवं मो0 दाऊद आदि सहित दर्जनों लोगों ने श्री झा को पूर्ण समर्थन का वादा किया।

Share