
15 वर्षीय बालक नदी में डूबा, देर शाम तक खोजने में लगी रही एनडीआरएफ की टीम।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: बरसात के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। ऐसे में बच्चों को नदी में नहाने से जाने से निश्चित रूप से रोकें, अन्यथा दुर्घटना कभी भी हो सकती है।
ऐसा ही एक वाक्या मंगलवार को दरभंगा शहर के लहेरियासराय थानाक्षेत्र में सामने आया जहां एक 15 वर्षीय बालक के डूबने की सूचना मिली। हलांकि एनडीआरएफ की टीम ने शव को ढूढ़ने का पूरा प्रयास किया पर रात हो जाने के कारण फिलहाल अभियान को रोकना पड़ा। अगले दिन पुनः खोज शुरू की जाएगी।
इस सम्बंध में जानकारी देते हुए वार्ड 30 के पार्षद नफिसुल हक रिंकू ने बताया कि आज करीब दिन के तीन बजे चार बच्चे वार्ड 30 के बाजिदपुर स्थित नदी के किनारे नहाने गए थे। इनमें से तीन बच्चे सही सलामत अपने घर पहुंच गए। चौथा बच्चा घर नही पहुँचा। साथ गए बच्चो ने उसके डूबने की सूचना दी। इसके बाद सदर एसडीओ से संपर्क कर एनडीआरएफ की टीम को बुलवाया गया। एनडीआरएफ की टीम ने खोज किया। परंतु सफलता नही मिल सकी। हालांकि सभी तरफ लोगों को सूचना दे दी
गयी है। लोग शव को खोजने में लगे हैं। बच्चे की पहचान क़िलाघाट निवासी आफताब खान के 15 वर्षीय पुत्र मो0 शारिक के रूप में हुई है।
मौके पर मौजूद लहेरियासराय थाना के एसआई ने बताया कि बरसात और बाढ़ के कारण नदी के किनारे में बोल्डर दिए गए हैं जिसके कारण किनारे में खोजने में थोड़ी समस्या आ रही थी। रात हो जाने के कारण एनडीआरएफ की टीम को कार्य रोकना पड़ा है। परंतु अगले दिन पुनः तलाश शुरू की जाएगी।

