
चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना, तटबंध के निकट रहने वाले लोग रहें सतर्क: डीएम।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: समाहरणालय परिसर अवस्थित अम्बेडकर सभागार में बुधवार को डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने संवाददाताओं को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्रोतों से तथा आपदा प्रबंधन विभाग से जानकारी प्राप्त हुई है कि दरभंगा जिले में नौ जुलाई की रात से 12 जुलाई तक भारी वर्षा होने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि नेपाल से दरभंगा आने वाली जलधारा के रिवर बेसिन में भी पानी का जबरदस्त जमाव हो रहा है। कमला नदी में आने वाली जलधारा की बेसिन सिंधुली और सिरोही तथा बागमती नदी का रिवर बेसिन अधवारा में जलजमाव हो रहा है। अगले तीन दिनों में प्रतिदिन 140
मिलीमीटर की दर से 400 से 500 मिमी वर्षा होने की संभावना है। कोसी एवं कमला नदी के तटबंध के पेट में अवस्थित 29 गांव-टोलों तथा बांध के सटे गांवों के लोग सतर्क रहें। इस बार का अलर्ट बहुत ही गंभीर है। पिछले वर्ष 12 जुलाई को ही भारी बारिश हुई थी तथा 14 जुलाई को बांध टूटा था। इस वर्ष बारिश के साथ वज्रपात की भी संभावना है।
उन्होंने कहा कि ऑनलाईन समीक्षा बैठक में संबंधित बीडीओ, सीओ एवं कार्यपालक अभियंता को इसके लिए सभी मुकम्मल व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी संबंधित सीओ को ऊंचे स्थल चिह्नित कर लेने, नाव, सामुदायिक रसोई एवं अन्य व्यवस्था कर लेने का निर्देश दिया गया है।

