Home Featured सात दिवसीय पीएलआइ और आरपीएलआइ महा लॉग ईन डे का उद्घाटन।
Featured - मुख्य - July 8, 2020

सात दिवसीय पीएलआइ और आरपीएलआइ महा लॉग ईन डे का उद्घाटन।

दरभंगा: दरभंगा मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. आरआर प्रसाद और दरभंगा प्रमंडल कार्यालय के डाक अधीक्षक उमश चंद्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से बुधवार को लहेरियासराय प्रधान डाक घर में सात दिवसीय पीएलआइ और आरपीएलआइ का महा लॉग ईन डे का उद्घाटन किया। अधीक्षक डॉ. प्रसाद ने कहा कि डाक जीवन बीमा वाटिका लोगों को जीवन वीमा की राह दिखाएगी। डाक अधीक्षक ने कहा कि लोगों की गिरते स्वास्थ्य स्तर को देखते हुए इस योजना को चालू किया गया है।
भारतीय डाक जीवन बीमा से दरभंगा के हरेक लोगों को जोड़ने के साथ सभी को इस बीमा की जरूरत तथा लाभ की झलक दिखाने के लिए इस वाटिका में डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा के महत्वपूर्ण बिन्दुओं को मनमोहक ढंग से दिखाया गया है। उमेशचंद्र प्रसाद ने बताया कि जिस प्रकार खुशहाल जीवन जीने हेतु रुपया आवश्यक है। उसी प्रकार तन एवं मन को प्रफुल्लित करने हेतु आस-पास हरियाली होने भी आवश्यक है। बीमा हमारे वित्तीय संसार को बसाये रखती है, वहीं पेड़-पौधे प्राकृतिक और हमारे जीवन को बचाने में काफी कारगर है। आज के बदलते परिवेश में जीवन तथा पौधों दोनों का संरक्षण एवं सुरक्षा आवश्यक है। जीवन के इन्ही दो डोर को इस वाटिका के माध्यम से एक साथ रखने का प्रयास किया है। इस मौके पर सहायक डाक अधीक्षक (मुख्यालय ) केबी प्रसाद ,पूर्वी अनुमंडल के सहायक डाक अधीक्षक मनोज कुमार, डाक निरीक्षक सौरभ सुमन, डाक निरीक्षक राजीव कुमार झा, राजू झा, गंगा नारायण मल्लिक, मदन प्रसाद, अनिल झा, राजू झा उगना, सुनील झा, शिवशंकर, जितेंद्र उपाध्याय, रंजीत कुमार आदि उपस्थित थे।

Share