
राधा रमन ने ग्रहण किया जिला कृषि पदाधिकारी का पदभार।
दरभंगा: जिला कृषि पदाधिकारी के रूप में राधा रमण ने बुधवार को पदभार संभाला। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक शष्य मो. नईम अशरफ की अध्यक्षता में समारोह आयोजित किया गया। इसमें निवर्तमान जिला कृषि अधिकारी समीर कुमार को विदाई दी गई।
पदभार ग्रहण करने के बाद श्री रमण ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को किसानों तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। कृषि योजनाओं से संबंधित किसी भी किसान को अगर उनसे मदद चाहिए तो वे हमेशा किसान के लिए उपलब्ध रहेंगे।
मौके पर परियोजना निदेशक आत्मा पूर्णेन्दु नाथ झा, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सोहन यादव, उपनिदेशक रसायन विनय कुमार पांडे, उपनिदेशक प्रक्षेत्र रामजी
मिश्र, सहायक निदेशक रसायन कुणाल कुमार राय, सहायक निदेशक उद्यान आभा कुमारी, सहायक निदेशक पौधा संरक्षण सीमा कुमारी, सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण शंभू कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन पीडी आत्मा पूर्णेन्दु नाथ झा ने किया।

