Home Featured लहेरियासराय स्टेशन पर यात्रियों को जल्द ही मिलने वाली है वाई-फाई सहित ये सारी सुविधाएं।
Featured - मुख्य - July 8, 2020

लहेरियासराय स्टेशन पर यात्रियों को जल्द ही मिलने वाली है वाई-फाई सहित ये सारी सुविधाएं।

दरभंगा: रेल यात्रियों के लिए एक खुशखबरी आई है। लहेरियासराय  स्टेशन पर जल्द ही वाई-फाई की सुविधा शुरू होनेवाली है। समस्तीपुर रेल मंडल की ओर से 64 स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा बहाल करनी थी। इसके तहत कई स्टेशनों पर यह सुविधा बहाल हो चुकी है। लेकिन, लहेरियासराय स्टेशन के जीर्णोधार के चलते स्टेशन पर यह सुविधा कई महीनों बाद भी बहाल नहीं हो सकी थी। बता दें कि पहले चरण में ए ग्रेड जंक्शन पर वाई-फाई की सुविधा बहाल की गई है। इसके बाद सभी बी ग्रेड जंक्शनों पर सुविधा की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। इसमें लहेरियासराय स्टेशन भी शामिल है।  वाई-फाई के साथ चार्जिंग प्वाइंट की भी मिलेगी सुविधा लहेरियासराय में प्रशासनिक केंद्र होने के चलते यह अपने आप में काफी अहमियत रखता है। हजारों लोग प्रतिदिन इस स्टेशन पर आते-जाते हैं। इसे देखते हुए यहां वाई-फाई लगाने का फैसला लिया गया है। इस सुविधा के बहाल होने के बाद यात्री अपने सर्कुलेटिग एरिया में बैठकर इंटरनेट से जुड़े काम कर पाएंगे। साथ ही ट्रेन से जुड़ी तमाम जानकारियां यात्री अपने मोबाइल पर देख सकेंगे। वाई-फाई 100 मीटर दूरी तक काम करेगा और यात्री स्टेशन पर स्थित सभी प्लेटफार्मों, टिकट काउंटर और सर्कुलेटिग एरिया में इसका फायदा उठा सकेंगे। वहीं प्लेटफार्म पर मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट भी लगाया जाना है। इसकी तैयारी चल रही है।

Share