Home Featured पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला साइकिल जुलूस।
Featured - मुख्य - July 9, 2020

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला साइकिल जुलूस।

दरभंगा: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि व सरकारी कंपनियों के निजीकरण के खिलाफ गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साइकिल जुलूस निकालकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

जुलूस जिला कांग्रेस कार्यालय बलभद्रपुर से निकलकर दारूभट्ठी चौक होते हुए लहेरियासराय टावर पहुंचा, जहां रुककर सभी कार्यकर्ता एक-दूसरे से फिजिकल डिस्टेंस बनाते हुए पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि और सरकारी कंपनियों के निजीकरण का विरोध करने लगे। जुलूस का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सीताराम चौधरी ने किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के गरीबों का सबसे बड़ा दुश्मन बताते हुए अपने उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया। वरिष्ठ नेता शंभूनाथ चौधरी ‘पालन ने कहा कि कोरोना महामारी में आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसानों, मजदूरों और आम जनता की पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ा कर कमर तोड़ दी है। पूर्व मेयर अजय जालान ने केंद्र सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए प्रधानमंत्री से इस्तीफा मांगा। कांग्रेस नेत्री रीता सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के खून-पसीने की कमाई को अपने उद्योगपति मित्रों पर लुटाने में लगी है। उपाध्यक्ष रामपुकार चौधरी, अरुण कुमार झा व जिला मीडिया प्रभारी मो. असलम ने केंद्र की मोदी सरकार पर देश की अर्थव्यवस्था को चौपट करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत पेट्रोल-डीजल पर सबसे ज्यादा टैक्स लगाने वाला देश हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कम कीमत होने के बावजूद केंद्र सरकार नए टैक्स लगाकर बेतहाशा मूल्यवृद्धि कर दी है। जनता आने वाले चुनाव में जवाब देगी।

कार्यक्रम में गणेश चौधरी, परमानंद झा, प्रो. मिथिलेश पासवान, पंकज चौधरी, नवीन कुमार झा, उदित नारायण चौधरी, मनोज भारती, महादेव चौधरी, जयंत झा, रातिकान्त झा, तनवीर अनवर, दयानंद पासवान, प्रो. शिवनारायण पासवान, प्रभाकर चौधरी आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Share