
ई-न्यायालय का आयोजन कर दिव्यांगों की समस्याओं व शिकायतों का निपटारा।
दरभंगा: कोविड-19 के दौरान दिव्यांगों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए विडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शुक्रवार को सुनवाई हुई। राज्य नि:शक्तता आयुक्त डॉ. शिवाजी कुमार ने ई-न्यायालय का आयोजन कर दिव्यांगों की समस्याओं व शिकायतों का निपटारा किया।
प्रमंडलवार कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर जिले के दिव्यांगों के लिए ऑनलाइन ई-न्यायालय का आयोजन किया गया था। ई-न्यायालय में 221 दिव्यांगों ने शिकायतें दर्ज करवाई थी। ऑनलाइन कोर्ट में राज्य नि:शक्तता आयुक्त के आदेश पर समस्तीपुर के विजय कुमार को व्हीलचेयर एवं नीतीश कुमार को बैशाखी देने के लिए सहायक निदेशक, समाजिक सुरक्षा कोषांग, समस्तीपुर को आदेशित किया गया। दरभंगा के रवि कुमार को ट्राईसाकिल एवं अंकित कुमार को व्हील चेयर देने का निर्देश सहायक निदेशक, समाजिक सुरक्षा कोषांग, दरभंगा को दिया गया। मधुबनी के शिवकुमार पासवान तथा किशोरी राम को तत्काल दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने के लिए सिविल सर्जन, मधुबनी को कहा गया। राज्य आयुक्त ई-न्यायालय में ऑनलाइन उपस्थित नहीं होने पर जिला प्रबंधक, बुनियाद केन्द्र, दरभंगा का वेतन रोकने का आदेश दिया एवं समस्तीपुर के खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी पर नोटिस जारी किया। ऑनलाइन लोक अदालत में डॉ. शम्भु कुमार रजक (अपर आयुक्त नि:शक्तता, बिहार सरकार), सहायक निदेशक, समाजिक सुरक्षा कोषांग, दरभंगा, सहायक निदेशक, समाजिक सुरक्षा कोषांग, मधुबनी, सहायक निदेशक, समाजिक सुरक्षा समस्तीपुर, यूडीआइडी
विशेषज्ञ, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, लीगल एडवाइजर साहिद जावेद, तकनीकी विशेषज्ञ रंधीर कुमार, मनीष कुमार, मुकेश कुमार, संदीप कुमार, संतोष कुमार सिन्हा, सुगन्ध नारायण प्रसाद, सहायक निदेशक, मधुबनी नलिनी कुमारी, जिला प्रबंधक, एसएस यूपीएसडब्लू (बुनियाद केंद्र), मधुबनी, प्रशान्त कुमार सिंह आदि थे।

