
वी मार्ट मॉल सील, मालिक एवं प्रबंधक पर मुकदमा दर्ज।
दरभंगा: दरभंगा के जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एसएम के द्वारा कोविड-19 से सुरक्षा व बचाव को लेकर शहरी क्षेत्र के सभी मॉल को बंद करने का आदेश जारी किया जा चुका है। ऐसे में दिए गए आदेश के विरुद्ध शहर के मिर्जापुर चौक स्थित वी मार्ट मॉल खुला पाया गया था। इसकी शिकायत मिलने पर बीती रात सील कर दिया गया और मॉल के मालिक एवं प्रबंधक पर प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा शनिवार को दी गयी उपरोक्त जानकारी के सम्बंध बताया गया है आज पुर्वाह्न
11:30 बजे दरभंगा सदर अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम वहाँ मुआयना करने जाएगी।

