
घनश्यामपुर के 2 टोलों में घुसा बाढ़ का पानी, नाव एवं सामुदायिक रसोई किया गया तैयार।
दरभंगा: जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एसएम ने बाढ़ की स्थिति के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कमला और कोसी नदी के दोनों तटबंध के बीच में घनश्यामपुर प्रखंड के 8 टोलें अवस्थित हैं, जिनमे से 2 टोलों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है, जिला प्रशासन द्वारा दोनों टोलें के लोगों के लिए दो स्थलों पर सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गई है साथ ही पर्याप्त संख्या में सरकारी नाव का प्रबंध किया गया है।
बाढ़ की संभावना को देखते हुए सभी संबंधित अंचल अधिकारियों, संबंधित पदाधिकारियों एवं अभियंताओं को सतर्क रहने एवं स्थिति पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि घनश्यामपुर में कुमरौल के
समीप बांध टूटने का वीडियो वायरल कर अफवाह फैलायी जा रही है, जो बिल्कुल असत्य है। उन्होंने लोगों से अफवाह से बचने और औपचारिक सूचना पर ही निर्भर रहने की अपील की।

