
स्थानीय लोगों की सक्रियता से मोटर छोड़ भागा चोर, लोगों ने किया पुलिस के हवाले।
दरभंगा: रविवार को सदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीसागर छपकी पड़री मोहल्ला में अहले सुबह चोर के द्वारा किसी के मकान से मोटर चोरी कर ले जाया जा रहा था। कुछ स्थानीय लोगो के देख लेने के बाद मास्क पहने चोर ने मोटर को छोड़ दिया और फरार हो गया। इसके बाद मोहल्लावासी मोटर को अपने कब्जे में लेकर सदर थाना को सूचित किया और थाना के एसआई नागेन्द्र कुमार सिंह के हवाले कर दिया।थाना के हवाले करते समय मोहल्लावासियों ने थाना से प्रतिदिन पेट्रोलिंग करने की माँग की और चोरो को पकड़ने की मांग की।
मौके पर मौजूद स्थानीय निवासी सह छात्र नेता संदीप चौधरी ने बताया कि मुहल्ले में चोरी, नशेड़ियों का उत्पात सहित अन्य समस्या को लेकर पिछले रविवार को
मोहल्लावासियों ने एक बैठक आयोजित की थी। बैठक के बाद लोग सक्रिय थे। इसी का परिणाम था कि आज लोगों ने सक्रियता दिखाई तो चोर मोटर छोड़ कर भाग गया।
इस दौरान समय सारामोहम्मद पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि मोहम्मद आज़ाद, वार्ड सदस्य मोहम्मद मुस्तुफा, छात्र नेता संदीप कुमार चौधरी, संजीव चौपाल, किरण, सुमित श्रीवास्तव, गौरव कुमार सिंह, नवीन मिश्रा,निक्कू, अखिलेश यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।

