Home Featured मिथिला डेवलपमेंट बोर्ड की मांग को लेकर पुनः शुरू होगा एमसयू का धरना कार्यक्रम।
Featured - मुख्य - July 12, 2020

मिथिला डेवलपमेंट बोर्ड की मांग को लेकर पुनः शुरू होगा एमसयू का धरना कार्यक्रम।

दरभंगा:  मिथिला स्टूडेंट यूनियन विश्वविद्यालय इकाई की ओर से रविवार को मिथिला डेवलपमेंट बोर्ड (एमडीबी) की मांग को लेकर विभिन्न प्रखंडो में से शुरू हो रहे आंदोलन के संदर्भ में प्रेस कॉन्फ्रेस का आयोजन किया गया। प्रथम चरण में 13 से 17 जुलाई तक प्रखंड स्तर पर धरना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। एमएसयू के विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमित कुमार ठाकुर ने कहा मिथिला के विकास के लिए 1 लाख करोड़ के विशेष आर्थिक पैकेज की मांग को लेकर 3 वर्षों से  विभिन्न तरह से आंदोलन करते आ रहे हैं। लेकिन सरकार की अनदेखी और मिथिला के प्रति बेरुखी के कारण यह विषय ठंडे बस्ते में पड़ गया है। दिल्ली के संसद भवन से लेकर दरभंगा के राज मैदान तक आंदोलन हाेगा। एमएसयू के विवि प्रभारी अमन सक्सेना ने कहा लोकसभा चुनाव के दौरान बोर्ड की मांग में तेजी आई। लेकिन, चुनाव समाप्त होते ही सभी जनप्रतिनिधि इसे भूल गए। यूनियन के स्थापना दिवस समारोह में सांसद गोपालजी ठाकुर ने मीडिया के सामने मिथिला विकास बोर्ड के गठन को लेकर संसद में आवाज उठाने की बात कह चुके हैं।

Share