Home Featured शराब कारोबारियों ने विद्यालय को भी नही छोड़ा, 78 बोतल शराब एवं बीयर बरामद।
Featured - मुख्य - July 13, 2020

शराब कारोबारियों ने विद्यालय को भी नही छोड़ा, 78 बोतल शराब एवं बीयर बरामद।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: महामारी हो या आपदा, शराब कारोबारियों का धंधा बदस्तूर जारी रहता है। दरभंगा में तो अब शराब कारोबारी ज्ञान के मंदिर स्कूलों को भी भी नही छोड़ रहे। सोमवार को एंटी लिक्विर टास्क फोर्स की टीम ने शहर के विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र अंतर्गत कादिराबाद स्थित +2 मुकुन्दी चौधरी उच्च विद्यालय के जर्जर भवन से 78 पीस शराब एवं बीयर की बोतल बरामद किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए टास्क फोर्स के इंचार्ज शिवपूजन पासवान ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उन्होंने पहुँच पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य एवं बड़ाबाबू को बुलाकर उक्त भवन का ताला खुलवाया। उक्त भवन से ब्लैक हॉर्स 750 एमएल 29 पीस, मैक डोवेल 750 एमएल 7 पीस, बीयर केन 500 एमएम 41 पीस मिला। अग्रिम कारवाई केलिए शराब एवं प्रभारी प्रधानाचार्य को विश्वविद्यालय थाना के सुपुर्द कर दिया गया है।
वहीं प्रभारी प्रधानाचार्य ने बताया कि कोरोना के कारण विद्यालय बन्द था। साथ ही उक्त भवन के जर्जर होने के कारण उधर जाना आना भी नही होता था। उन्हें नही पता कि उस भवन में शराब की बोतल कहाँ से आयी।

Share