Home Featured विधान पार्षद सुनील सिंह सहित दरभंगा में मिले 18 नये कोरोना पॉजिटिव।
Featured - मुख्य - July 13, 2020

विधान पार्षद सुनील सिंह सहित दरभंगा में मिले 18 नये कोरोना पॉजिटिव।

दरभंगा: जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वही सोमवार को आये कोरोना जाँच रिपोर्ट में 18 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। वही जिले में नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से इसकी संख्या बढ़कर 400 के पार पहुंच गई है। वही जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या देखकर जहां स्थानीय लोगो भयवित है, वही कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या प्रशासनिक महकमे की चिंता बढ़ा दी है।
दरअसल कोरोना वायरस का संक्रमण दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। वही जिला में कोरोना पॉजिटिव के आये नए रिपोर्ट के अनुसार, संक्रमित पाये जाने वाले वाले लोगो मे भारतीय जनता पार्टी के विधान पार्षद सुनील सिंह, दो कोरोना योद्धा समेत 18 नये लोग कोरोना पॉजिटिव हुए है। संक्रमितों में 11 स्थानीय एवं सात विभिन्न प्रखंडों के बताये जा रहे है। इसके पूर्व भी दरभंगा जिला के जाले विधनसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा कोरोना पोजेटिव पाए गए थे।
वहीं विधान पार्षद सुनील सिंह के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग विधान पार्षद के संपर्क में आए लोगों को ट्रेस करने में लगी हुई है की विधान पार्षद किन किन लोगों के संपर्क में आये थे। वही विधान पार्षद को बेहतर इलाज के लिए दरभंगा से पटना रेफर कर दिया गया है। वही जिले में 53 एक्टिव कोरोना पॉजिटव मरीजों का इलाज डीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है।

Share