Home Featured आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प में युवक की हत्या के बाद स्थिति तनावपूर्ण।
Featured - मुख्य - July 14, 2020

आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प में युवक की हत्या के बाद स्थिति तनावपूर्ण।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: जिले के पतोर ओपी क्षेत्र के सोभेपट्टी गांव में सोमवार की शाम दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की पीट पीट कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। वहीं इस हमले के दौरान पांच लोगों के गंभीर रूप घायल होने की भी सूचना है। सभी को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव है। सिटी एसपी योगेंद्र कुमार एवं सदर एसडीपीओ अनोज कुमार के नेतृत्व में सहित कई थानों की पुलिस गांव में कैंप कर रही है। वहीं लहेरियासराय और बेंता थाने की पुलिस को डीएमसीएच में मृतक के शव के पोस्टमार्टम के दौरान शांति-व्यवस्था कायम रखने के लिए तैनात किया गया है। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से सात लोगों को हिरासत में लिया है। सभी से सघन पूछताछ चल रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भूमि विवाद को लेकर अटल चौधरी और दुखद दास के परिवार में वर्षों से विवाद है।इस बीच रविवार को पोखर के भिंडे पर बच्चे द्वारा आम तोड़ लिए जाने को लेकर विवाद हुआ था। बताया जाता है कि उक्त जमीन पर एक पक्ष अपना दावा जताता है जबकि दूसरा पक्ष कब्जाधारी है। दिल्ली में रहने वाला अटल चौधरी कोरोना संक्रमण के कारण इनदिनों गांव में था। विवाद समाप्त करवाने वह दूसरे पक्ष के पास चला गया। इसी बीच मारपीट हो गयी। सोमवार को घटना ने विकराल रूप घारण कर लिया। दोनों पक्षों के लोग लाठी-भाला और फरसा लेकर एक-दूसरे को मारने लगे। इसमें आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को डीएमसीएच लाया गया। उनमें 35 वर्षीय युवक अटल चौधरी की मौत इलाज दौरान हो गई। शेष का इलाज चल रहा है। दूसरे पक्ष का कहना था कि कुछ लोग मिलकर उनकी झोपड़ियां उजाड़ने आ गए थे।
इस घटना के संबंध में दरभंगा पुलिस उपाधीक्षक अनोज कुमार ने कहा कि घटना भूमि विवाद को लेकर हुई है। इससे पहले भी मारपीट हुई थी। सोमवार को आम तोड़ने के विवाद बढ़ा। दोनों पक्षों ने पारंपरिक हथियारों से एक दूसरे पर वार किया। कई लोग घायल हैं। एक की मौत हो गई है। सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। गांव में शांति कायम रहे, इसके लिए पुलिस तैनात है।

Share