Home Featured ऑटो और बस की आमने सामने की टक्कर में ऑटो सवार की मौत।
Featured - मुख्य - July 13, 2020

ऑटो और बस की आमने सामने की टक्कर में ऑटो सवार की मौत।

दरभंगा: बेनीपुर-दरभंगा मुख्य पथ पर धरौड़ा चौक के साेमवार की सुबह निकट बस अाैर ऑटो के आमने-सामने की टक्कर में ऑटो पर सवार एक यात्री की मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बहेड़ा पीएचसी में भर्ती करवाया। जहां से डाक्टर ने चिंताजनक स्थिति में उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि एक ऑटो धरौड़ा से बेनीपुर की ओर जा रहा था लेकिन इसी बीच बेनीपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बस ने ऑटो को सामने से टक्कर मार दी जिससे ऑटो का अगला भाग पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गया। उस पर सवार एक यात्री की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।घटना की सूचना मिलते ही बहेड़ा थाना के थानाध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सबसे पहले स्थानीय लोगों की मदद से जख्मियों को इलाज के लिए बहेड़ा पीएचसी पर लाया जहां डाक्टर ने एक को मृत्यु घोषित कर दिया। जबकि चालक को प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया। मृतक की पहचान बहेड़ा थाना क्षेत्र के बलनी गांव के राम मुखिया के छोटे पुत्र नरेश मुखिया के रूप में की गई है। जख्ची चालक की भी पहचान बलनी गांव के ही रामबहादुर मुखिया के पुत्र चंदन मुखिया के रुप में हुई।

पुलिस ने घटनास्थल से क्षतिग्रस्त ऑटो और बस को जब्त कर लिया और थाना पर ले आई है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन थाना पर पहुंचे। पिता के विलाप देख वहां खड़ा लोग भी अपनी आंसू नहीं रोक पा रहे थे। थाना परिसर में ग्रामीणों ने बताया कि मृतक नरेश मुखिया अपने दो ग्रामीणों को दिल्ली जाने के लिए बस पर चढ़ाने के लिए गांव से ऑटो पर धरौड़ा आया था। अपने ग्रामीणों को दिल्ली के बस पर बैठाने के बाद उसी ऑटो से बेनीपुर की ओर ज्यों ही दस कदम आगे बढ़ा कि हादसा हो गया।

Share