
प्रमंडल स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में चयनित छत्रों को आयुक्त ने पुरस्कृत कर बढ़ाया उत्साह।
दरभंगा: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के माध्यमिक कक्षा के छात्रों के लिए आयोजित की गई प्रमंडल स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में छात्रों ने कामयाबी का परचम लहराया। फस्ट, सेकेंड और थर्ड विजेता के रूप में चयनित सभी 12 छात्र-छात्राएं समस्तीपुर जिले के हैं। दरभंगा के 3 छात्रों को चौथे स्थान पर रहने पर सांत्वना पुरस्कर से ही संतोष करना पड़ा। प्रमंडलीय आयुक्त मयंक वरवड़े ने सभी बच्चों को आयुक्त कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मेडल, प्रमाण-पत्र और चेक देकर स्मानित किया।
प्रथम स्थान पाने वाले 4 विजेताओं में मो. मुमताज, मनीभूषण कुमार, अभिषेक कुमार और पुष्पांजली कुमारी का नाम शामिल है। द्वितीय स्थान पाने वालों में सन्नी राजा, दुर्गेश कुमार, संजीव कुमार और ज्योति कुमारी शामिल हैं। यह सभी विजेता छात्र समस्तीपुर के है। वहीं चौथा स्थान पाने वाले दरभंगा के सौरभ कुमार, सचिन कुमार यादव और आदित्य आनंद का नाम शामिल है।
बताते चलें की 29 फरवरी को आयोजित की गई थी। जिसमें में प्रथम स्थान पाने वाले चारों छात्रों को 12-12 हजार रुपए का चेक दिया गया। वहीं द्वीतीय स्थान पाने वालों को 8-8 हजार और तृतीय स्थान पाने वालों को 6-6 हजार रुपए का चेक दिया गया। वहीं चौथा स्थान पाने वाले बच्चों को सांत्वना के तौर पर 4-4 हजार का चेक और मेडल दिया गया। मौके पर आयुक्त सचिव, डीईओ डॉ. महेश प्रसाद सिंह, संजय कुमार देव कन्हैया, विजय चंद्र भगत आदि मौजूद थे।

