
दोषियों की गिरफ्तारी एवं मृतक के परिवार को मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम।
देखिए वीडियो भी।
[highlight txtcolor=”#dd3333″]देखिए वीडियो भी 👆[/highlight]
दरभंगा: सोमवार की रात दो पक्षों में जमकर हुई झड़प में एक युवक की मौत हो गयी थी। इसके विरोध में स्थानीय लोगों ने मंगलवार की सुबह से करीब चार घण्टे आनन्दपुर चौक को जाम कर दिया गया। बड़ी मशक्कत के सदर डीएसपी अनोज कुमार, अंचलाधिकारी कमल प्रसास साह एवं स्थानीय राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रयास से जाम समाप्त हुआ।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात पतोर थानाक्षेत्र के शोभनाथ पट्टी में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। झगड़ा में बीच बचाव करने गए स्थानीय निवासी बौआनारायन चौधरी के 35 वर्षीय पुत्र अटल चौधरी उर्फ समीर की पिटाई से मौके पर ही मौत हो गयी। स्थानीय लोगों की मांग थी कि सभी दोषियों की अविलम्ब गिरफ्तारी होने के साथ साथ मृतक के परिवार को मुआवजा एवं आश्रित को नौकरी दिया जाय।
मौके पर उपस्थित रामभद्रपुर के मुखिया उज्ज्वल कुमार ने बताया कि मृतक बहुत गरीब था और दिल्ली में दिहाड़ी काम करके परिवार का भरण पोषण करता था। इसकी मृत्यु से परिवार पर संकट टूट पड़ा है। ऐसे में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनोज कुमार, हायाघाट के अंचलाधिकारी कमल प्रसाद साह एवं जिलाधिकारी से दूरभाष पर सम्पर्क के पश्चात मांगो को यथासंभव पूरा करने का आश्वासन मिला। साथ ही कबीर अंत्येष्टि के तहत तीन हजार एवं परिवारिक लाभ के तहत 20 हजार का तत्काल भुगतान किया गया। इसके बाद जाम समाप्त किया गया।
वहीं श्री झा ने बताया कि पतोर ओपी को थाना बनाकर शोभनाथ पट्टी ने ओपी की स्थापना की मांग स्थानीय लोगो के द्वारा की गयी है। इसपर आवेदन मिलने के बाद विचार का आश्वासन भी मिला है।
सदर डीएसपी अनोज कुमार ने बताया कि पुलिस रात से ही लगातार कैम्प कर कारवाई कर रही है। आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। किसी भी दोषी को बख्शा नही जाएगा। उक्त स्थल पर पुराना जमीनी विवाद है और मामला उच्च न्यायालय के अधीन है। न्यायालय का जो आदेश आयेगा उसका अनुपालन करवाया जाएगा। तबतक हर हाल में यथास्थिति बनाये रखी जायेगी।
मौके पर पहुंचे ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी ने मृतक के परिजन को 11 हजार की आर्थिक सहायता दी।साथ ही आनन्दपुर अवस्थित अपने आवासीय विद्यालय में मृतक के बच्चों निःशुल्क शिक्षा देने का वादा भी किया। श्री चौधरी ने कहा कि संगठन पीड़ित के मदद में तत्पर रहेगा। साथ ही उन्होंने समाज के सामर्थ्यवान लोगों से पीड़ित परिवार को यथासंभव आर्थिक सहयोग का आह्वान किया।
मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता देव कुमार झा, अधिवक्ता सुरेंद्र चौधरी, सिधौली के मुखिया प्रतिनिधि महेंद्र राम, हायाघाट प्रमुख प्रतिनिधि गौरी पासवान, पतोर ओपी प्रभारी वरुण गोस्वामी, एपीएम थानाध्यक्ष जजा अली, बहादुरपुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार, हायाघाट थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार अमर आदि सहित कई थानों की पुलिस मौजूद थी।
[highlight txtcolor=”#dd3333″]ये भी पढ़ें- आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प में युवक की हत्या के बाद स्थिति तनावपूर्ण।[/highlight]

