Home Featured दरभंगा में फिर बेखौफ अपराधियों ने की पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या।
Featured - मुख्य - July 14, 2020

दरभंगा में फिर बेखौफ अपराधियों ने की पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: लगता है दरभंगा क्राइम जोन बनता जा रहा है। बेखौफ अपराधी लगातार एक पर एक घटना को अंजाम देते जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार की शाम सदर प्रखंड के लोआम गांव में छोटाइपट्टी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य 55 वर्षीय मो0 कैसर की गोली मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है।
इस संबंध में जानकारी देते मृतक के बड़े पुत्र मो0 तहसीन ने बताया कि उनके पिता मो0 कैसर और मामा मो0 नाजिर के साथ वहीं के मो0 तौकीर ने रंगदारी दिखाते हुए झंझट करना चाहा। वे लोग झंझट टाल कर चौक पर आकर बैठ गए। तभी मो0 तौकीर एवं उसके दोनो बेटे मो0 नैयर एवं मो0 फैसल सहित करीब आधा दर्जन लोग फायरिंग करते हुए आये। उनलोगों ने मो0 कैसर के साथ साथ उनसभी पर गोली चलायी। वे लोग बच गए। पर उनके पिता मो0 कैसर को सीने के पास गोली लग गयी। आनन फानन में पहले उन्हें वे शहर के एक निजी हॉस्पिटल में ले गए, जहां से डीएमसीएच भेज दिया गया। इलाज के क्रम मो0 कैसर की मौत हो गयी।
मामले की जांच में डीएमसीएच पहुँचे सदर एसडीपीओ अनोज कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपियों को बख्शा नही जाएगा। गिरफ्तारी केलिए प्रयास शुरू कर दिया गया है। फिलहाल घटना को अंजाम देने वाले आरोपी फरार हो गए हैं। पर जल्द उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Share