Home Featured एटीएम को उखाड़ कर भागने वाले चारो बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे।
Featured - मुख्य - July 15, 2020

एटीएम को उखाड़ कर भागने वाले चारो बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: एटीएम को काटकर चुराने की कोशिश मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का उदभेदन कर लिया है। दरभंगा के एसएसपी बाबूराम ने बुधवार को प्रेसवार्ता में इसका खुलासा किया।
बताते चलें कि मंगलवार को शहर के नगर थानलक्षेत्र के लालबाग पानी टंकी के पास स्थित उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के एटीएम को बदमाशों ने काटकर चुरा लिया था। हालांकि एटीएम से कैश नहीं निकल पाने की स्थिति में उसे भारी कैश बॉक्स को ले जाने के लिये ट्रक के पीछे बांध कर घसीटते हुये घटनास्थल से पांच सौ मीटर दूर स्थित एक आलमीरा बनानेवाले कारखाने के पास छोड़ भाग निकले। पुलिस ने एटीएम को बरामद कर लिया है। एटीएम में कैश (13.44 लाख रुपये) सुरक्षित पाया गया।
इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे सुबह में उक्त फाइनेंस कम्पनी के शाखा प्रबंधक ने पुलिस को एटीएम चोरी की सूचना दी थी। उक्त सूचना पर नगर थानाध्यक्ष एवं तकनीकी सेल पदाधिकारी ने घटनास्थल पर पहुँच कर आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। सीसीटीवी में देखने से ज्ञात हुआ कि बम बम महादेव लिखा एक 407 ट्रक एटीएम को उखाड़ कर ले जा रहा है। उक्त गाड़ी के मालिक से चालक का मोबाइल नम्बर लेकर उसे बुलाया गया। मूल रूप से मधुबनी जिले का रहने वाला चालक मो0 इद्रीस जो वर्तमान में शहर के मिर्जापुर मुहल्ले में रहता है, ने बताया कि शहर के लालबाग के रहने वाले तीन और लोग इसमें शामिल थे। चालक की निशादेही पर लालबाग के ही 40 वर्षीय मो0 सोहराब, 23 वर्षीय मो0 आबिद खान एवं 30 वर्षीय मो0 अफजल को गिरफ्तार कर लिया गया।
एसएसपी ने कहा चारो गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास पता लगाया जा रहा है। साथ इस टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।

Share