Home Featured ज्योति की मौत मामले में न्याय की मांग को लेकर कई संगठनों ने किया प्रदर्शन।
Featured - मुख्य - July 15, 2020

ज्योति की मौत मामले में न्याय की मांग को लेकर कई संगठनों ने किया प्रदर्शन।

दरभंगा: पतोर ओपी कांड में नाबालिग ज्योति की मौत और डीएमसीएच में गलत खून चढ़ाने से गंगा देवी की हुई मौत मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को कई संगठन के कार्यकर्ताओं ने आइजी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। दलित शोषण मुक्ति मंच, भीम आर्मी, एसएफआई और अंबेडकरवादी स्टूडेंट यूनियन के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने ज्योति कुमारी और गंगा देवी के परिवार को न्याय देने की मांग की। इस दौरान दलित उत्थान परिषद के विजय पासवान की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण ने कहा कि बिहार में कानून का राज नहीं है। न्याय नहीं मिला तो पूरे प्रदेश में को बंद करेंगे।

दलित शोषण मुक्ति मंच के राज्य महासचिव भारती ने कहा कि दरभंगा प्रशासन और सत्ताधारी पार्टी के सांसद और विधायक के संरक्षण में ज्योति के मुख्य आरोपी और डीएमसीएच के डॉक्टरों को बचाने की कोशिश की जा रही है। इस बीच आरक्षी महानिरीक्षक अजिताभ कुमार से प्रतिनिधिमंडल की वार्ता हुई। इसमें दलित शोषण मुक्ति मंच के राज्य महासचिव श्याम भारती, एसएफआई के नीरज कुमार, दलित शोषण मुक्ति मंच के जिलाध्यक्ष रामप्रीत राम, दलित उत्थान परिषद के विजय पासवान, भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष भोला पासवान और गंगा देवी के भाई पवन पासवान एवं ज्योति कुमारी के माता-पिता शामिल थे। इसमें पतोर हत्याकांड मामले में पुलिसिया अनुसंधान पर कई सवाल उठाए गए। दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। निर्दोष लोगों पर दर्ज मुकदमा को वापस लेने को कहा। आइजी ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

Share