
सीमित छूट के साथ पुनः 31 जुलाई तक लॉकडाउन लागू, डीएम ने जारी किये आवश्यक निर्देश।
दरभंगा: बुधवार को डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने जिले के सभी एसडीओ, एसडीपीओ, बीडीओ और सभी थानाध्यक्षों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिग के माध्यम से ऑनलाइन बैठक की। सभी पदाधिकारियों को लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया। कहा- मास्क लगाने के लिए अभियान चलता रहेगा। स्वास्थ्य सेवाओं को छोड़कर सभी प्रकार की दुकानें, जिन्हें खोलने की अनुमति है, उनका संचालन भी सुबह 6 से शाम 6 बजे तक ही होगा। कृषि से संबंधित सभी गतिविधियां और दुकानें खुली रहेंगी। सभी तरह के शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। धार्मिक संस्थान बंद रहेंगे। सभी तरह के सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक-धार्मिक कार्यक्रम नहीं होंगे। वहीं एसएसपी बाबूराम ने भी सभी थानाध्यक्षों को कई निर्देश दिए।
मौके पर नगर पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार, नगर आयुक्त
घनश्याम मीणा, उप विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो, अपर समाहर्ता विभूति रंजन चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर राकेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।
लॉकडाउन में निम्न सेवाओं को मिलेगी छूट
– निजी व सरकारी अस्पताल व स्वास्थ्य संस्थाएं।
– पशु चिकित्सा से संबंधित से सभी संस्थाएं।
– पशु-चारा, कृषि इनपुट की दुकानें।
– प्रिट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया।
– सब्जी, फल, डेयरी, मीट-मछली की दुकानें।
– ई-कॉमर्स, पेट्रोल पंप, कोल्ड स्टोरेज, निजी सुरक्षा एजेंसियां।
– गैराज व मोबाइल मरम्मत की दुकानें।
– होटल व रेस्तरां में केवल होम डिलेवरी की सुविधा।
– एटीएम, बैंक, इंश्योरेंस व गैरेज।

